*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:होटल के कमरे में मिला सांसद का शव,पुलिस कर रही है जांच,हत्या या आत्महत्या...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:होटल के कमरे में मिला सांसद का शव,पुलिस कर रही है जांच,हत्या या आत्महत्या…*

RGHNEWS आपको बता दें कि मोहन डेलकर की उम्र 58 साल थी, वो दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद हैं. साल 1989 में मोहन डेलकर पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. उसके बाद कई बार वो यहां से सांसद बने. साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन कर ली थी. हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 के चुनाव में वो बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. मोहन डेलकर मृत अवस्था में एक होटल में पाए गए हैं. मोहन डेलकर का मुंबई के मरीन ड्राइव के पास एक होटल में सोमवार को शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है. पुलिस को सांसद मोहन डेलकर के पास से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसलिए शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मोहन डेलकर ने फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड की है. वे होटल सी ग्रीन के पांचवे फ्लोर पर स्थित एक कमरे में ठहरे हुए थे.फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मौत का असली कारण पोस्ट मार्टम के बाद ही पता चल सकेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद मोहन डेलकर अपने किसी काम के सिलसिले में मुंबई आए हुए थे. जहां से उनके समर्थक द्वारा मोहन डेलकर की मौत की खबर दी गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button