कोरबा

बोलेरो का पीछा करते हुए दागी अंधाधुंध गोलियां…एक युवक को लगी गोली ….

कोरबा कोरबा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां SECL के गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी ने फिल्मी स्टाईल में एक बोलरो जीप का पीछा करते हुए उस पर 6 राउंड गोली चला दी। CISF जवानों की इस गोलीबारी में एक युवक को गोली लगी है, जिसे बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल पूरा घटनाक्रम शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। रात के वक्त एसईसीएल के गेवरा खदान में CISF की पेट्रोलिंग पार्टी खदान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी उन्हे एक बोलेरो जीप खदान क्षेत्र में प्रवेश करती नजर आयी।

CISF के जवानों ने जीप को रोककर जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन बोलेरो में सवार लोगो ने जीप ना रोककर भांगने लगे। खदान क्षेत्र में भाग रहे बोलेरो सवार लोगों को पीछा करने के दौरान CISF पेट्रोलिंग पार्टी के जवानों ने कुछ दूर तक बोलेरो का पीछा करने के बाद अंधाधून गाड़ी पर 6 राउंड फायरिंग कर दिया। गोली चलने के बाद बोलेरो में सवार एक शख्स को जहां गोली लग गयी, वही CISF के जवानों को पास आता देख बोलेरो सवार सभी लोग मौके पर गाड़ी छोड़कर अपने घायल साथी को भाग निकले। खदान में हुए इस गोलीकांड में घायल युवक पास के ही गांव खलारी का बताया जा रहा है, जिसे रात की घटना में गोली लगने के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस के अफसर दीपका थाना पहुंचे। एडिशनल एस.पी.कीर्तन राठौर, सीएसपी खोमन सिन्हा सुबह से ही दीपका थाना पहुंचकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे है।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button