Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

सुबह- सुबह हुए दो बड़े हादसे! लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, बड़ा ट्रेन हादसा, 18 बोगी डिरेल, 2 की मौत

नई दिल्ली: आज सुबह सुबह दो बड़ा हादसा हो गया है। पहला हादसा केरल के वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड हो गई। जिसमें 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। वहीं इस घटना में दो बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुबह- सुबह हुए दो बड़े हादसे! लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, बड़ा ट्रेन हादसा, 18 बोगी डिरेल, 2 की मौत

जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई। इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुबह- सुबह हुए दो बड़े हादसे! लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, बड़ा ट्रेन हादसा, 18 बोगी डिरेल, 2 की मौत

वहीं दूसरा हादसा झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। जहां हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुंबई-हावड़ा मेल पटरी से उतर गई। 18 बोगी डिरेल हो गई है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button