*✍️छ.ग में अवैध शराब बिक्री एवं अपराध चरम पर....!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छ.ग में अवैध शराब बिक्री एवं अपराध चरम पर….!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़/छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष धरमलाल कौषिक ने आज पत्रकारो को संबोधित करते हुये कहा कि पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस की झुठी सरकार ने आज छ.ग. को अवैध शराब बिक्री का गढ़ बना रखा है। प्रदेष की शराब दुकानों में पड़ोसी राज्यों की शराब अवैध रुप से धड़ल्ले से बेची जा रही है। जब इस बात का विरोध हमारे प्रदेषवासी करते है तो उल्टे उन्हें ही झूठे मामलों में फंसाकर एफ.आई.आर की कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों कलष (महासमुंद) में इसी तरह की कार्यवाही ग्रामिणों के उपर की गई है जहॉ अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर 22,23 लोगों के विरुद्ध एफ.आई.आर करके गैर जमानती अपराध की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। कोरोना काल में भी जब पुरा देष घरों में बंद था उस समय भी भुपेष सरकार धड़ल्ले से दारु बेचने का कार्य कर रही थी। हमारे सांसद विजय बघेल स्वंय इसके विरोध में धरने में बैठे थे। आज प्रदेष की दारु दुकानों में जो मेला लग रहा है उससे हमारा युवा भविष्य प्रत्यक्ष रुप से प्रभावित हो रहा है। शराब खोरी की वजह से युवा भविष्य अंधकार के गर्त में समाता जा रहा है। हमारी भाजपा सरकार ने शराब बंदी की दिषा में कदम उठाये थे, कोचियों गिरी को सरकार पुरी तरह से बंद कर दिया था, आज आप देष देख सकते है पुरे प्रदेष के गांव-गांव में कोचिया गिरी फिर चालू हो गई है। घर-घर शराब बिकने लगा है पुरा प्रदेष शराब का हब बनते जा रहा है। अत्याधिक शराब बिक्री की वजह से महिलाओ पर होने वाले अपराधों में भी वृद्धि हुई है। नेषनल रजिर्स्टड क्राइम ब्योरा 2019 के रिपोर्ट में छ.ग. में नबालिक बच्चों के अनाचार इतना बढ़ गया है कि यह देष में चौथा राज्य बन गया है वहीं अपहरण जैसी घटना के मामले में यह प्रदेष 7वें स्थान में आ गया है। कल की महसमुंद जिले में घटित अपराध जिसमें दिनदहाड़े गोली चल गई जिससे पुरा प्रदेष भयभीत है। स्वंय प्रदेष के मुखिया के विधानसभा क्षेत्र में अपराधीयों के हौसले बुलंद है अपराधीयों को राजनैतिक संरक्षण की वजह से बचाया जा रहा है और दाउ जी इन सारे विषयों में मौन धारण किये हुये है इनके अधिकांष मंत्री हमारे आराध्य श्रीराम मंदिर निर्माण के उददेष्य से पुरे देष में चलाये जा रहे समर्पण निधी कार्यक्रमों पर ही उंगली उठाने में व्यस्त हैं, इनके मंत्रियो ने पिछले दिनों सार्वजनिक रुप से हरि नाम संर्कितन पर, राम के नाम पर भ्रम फैलाने की बात कही है। हमारे राज्य ही नही अपितु सारे राष्ट्र में राम भक्तो ने स्वेच्छा से समर्पण निधी देने का बीड़ा उठाया है। हमारे आराध्य श्री राम जी ने तो माता शबरी के जुठन बेर खाये, निषाद राज को गले से लगाया भला ऐसे जगत के स्वामी के मंदिर निर्माण पर ये गलत बयान बाजी कोई भी स्वीकार नहीं कर सकता, शायद इन्हें गली-गली में निकल रही भक्तो की शोभायात्रा से ही दिक्कत हो।
उन्होने कहा कि सरकार का खजाना इस कदर खाली हो रखा है कि सरकारी कर्मचारीयों को वेतन देने के भी लाले पड़ गये है। भुपेष सरकार कर्ज लेने के सारे रिकार्ड अपने नाम करते जा रही है। अब तो यह सरकार खजाना भरने के लिये शासकीय जमीनो की धड़ल्ले से बिक्री करने में सारे कीर्तिमान स्थापित करना चाह रही है। इस बिक्री के खेल में रायगढ़ जिला का प्रदर्षन कलेक्टर की मदद से कुछ ज्यादा ही हो रहा है, रायगढ़ जिले के नगरीय क्षेत्रो में प्रधानमंत्री आवास आंबटन में भी सवाल उठाये जा रहे है यहॉ तकरीबन 1000 मकान बनकर तैयार है परन्तु आबंटन की प्रक्रिया कछुआ चाल से चल रही है, पात्र लोगो की बजाया चेहरा देखकर तिलक लगाने वाली कहावत यहॉ चरितार्थ होती दिख रही है। जबकि देष के यषस्वी प्रधानमंत्री ने हर गरीब के लिये छत की परिकल्पना की है जिसे भुपेष सरकार भंग करने में लगी है। आज की प्रेसवार्ता में प्रमुख रुप से प्रदेष कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, जगन्नाथ पाणिग्रही, ब्रजेष गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय अरुणधर दीवान, सतीष चन्द्र बेहरा, जिला उपाध्यक्ष आषीष ताम्रकार, कौषलेष मिश्रा, बब्बल पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, जिला मंत्री विलीस गुप्ता, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिलाध्यक्ष मजुंल दीक्षित, नेताप्रतिपक्ष पुनम सोलंकी, उप नेताप्रतिपक्ष सीनू राव, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष विकास केड़िया, आईटीसेल के जिला संयोजक पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष द्वय ज्ञानेष्वर सिंह गौतम, शषीकांत शर्मा, महिला मोर्चा से सुषीला चौहान, आरती सिंह, पुजा तिवारी, सिखा सिंह, लक्ष्मी विष्वास, संकुतला रतेरिया एव युवा मोर्चा से भी सताधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button