*✍️34 साल का बाप और 16 साल की बेटी एक दूसरे के प्यार मे हुए पागल, बाप ने की अपनी पत्नी और 9 साल की बेटी की हत्या,कई बार अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी का किया यौन शोषण…*

RGHNEWS ब्राजील के साओ पाउलो से एक हैरान करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है.बता दें कि पुलिस की जांच के दौरान जब आरोपी के घर के पीछे की जमीन को खोदा गया तो वहां से दो डेडबॉडी बरामद हुईं. इनमें से एक आरोपी की पत्नी और दूसरी उसकी 9 साल की बेटी की डेडबॉडी थी. आरोपी के घर से उसकी पत्नी और बेटी की डेडबॉडी बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिर पुलिस ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के आरोप में शख्स और उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के मुताबिक, जांच टीम ने मां और 9 साल की बेटी की डेडबॉडी को आरोपी के घर के पीछे खुदाई करके बरामद किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 साल की नाबालिग बेटी को अपने 34 साल के सौतेले पिता से प्यार हो गया था. आरोपी ने कई बार अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी का यौन शोषण भी किया. नाबालिग अपनी मां से नफरत करती थी, इसीलिए उसने अपनी मां और बहन की हत्या करने में अपने सौतेले पिता का साथ दिया.



