*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- अगले सप्ताह से छत्तीसगढ़ में क्या खुल जाएगी स्कूल…. कल कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर … खुलने की ये है संभावित तारीख…!!!*

RGHNEWS रायपुर छत्तीसगढ़ में भी अब स्कूल खुलेंगे। कल कैबिनेट की बैठक में स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लग जायेगी। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से उपरी कक्षाएं के स्कूल खुल जायेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है, ऐसे में कल कैबिनेट की बैठक में स्कूल खोलने के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा। शिक्षा विभाग ने अपने प्रस्ताव में जिक्र किया है कि प्रदेश में अब स्कूलों को खोला जा सकता है। हालांकि ये कक्षाएं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं होगी। अभी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी से प्रदेश के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी कक्षाएं शुरू हो जायेगी। कैबिनेट के निर्णय के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से तुरंत गाइडलाइन भी जारी कर दिया जायेगा।
कई राज्यों में स्कूलों को खोला जा चुका है
देश के कई राज्यों में स्कूलों को खोला जा चुका है। दिल्ली, बिहार, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उड़ीसा, झारखंड, महाराष्ट्र सहित अधिकांश राज्यों में स्कूलों का संचालन शुरू हो चुका है। कई राज्यों में तो उपरी कक्षाओं के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी स्कूलों को खोल दिया गया है। हालांकि स्कूल के संचालन में शिक्षक के साथ-साथ बच्चों को भी कोरोना के गाइडलाइन को पालन करने सख्त निर्देश जारी किये गये हैं



