टेक्नोलोजी

ट्रेनों में होगा अब बड़ा बदलाव….देखिये और क्या कुछ होने जा रहा है बदलाव….

RGHNEWS नयी दिल्ली रेलवे अब ट्रेनों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ऐसे में एसी कोच में सफर अब आसान हो जायेगा। थ्री एसी कोच में सफर करना अब और भी सुविधाजनक के साथ सस्ता होगा. रेलवे ने अपने पहले वातानुकूलित थ्री-टियर इकोनॉमी क्लास कोच की शुरुआत कर दी है. थ्री-टायर एसी कोच के नए डिजाइन में कई नई सुविधाएं हैं और इसमें 72 की जगह 83 बर्थ हैं.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 38 सेकंड के वीडियो को शेयर करते हुए नई इकोनॉमी एसी कोच की कुछ दिलचस्प विशेषताओं को बताया. पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा, ‘पंजाब के कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री में निर्मित इनोवेटिव एसी 3 टियर इकॉनमी क्लास कोच में कई सुविधाएं है.’

थ्री-टियर इकोनॉमी क्लास कोच की 5 विशेषताएं:

1) इस नए यात्री कोच में सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही सीटों को भी बढ़ाया गया है. अब एक कोच में 72 की जगह 83 बर्थ होंगे.

2) हर सीट/बर्थ के लिए एसी वेंट दिया गया है ताकि हर यात्री को एसी सफ़र का फायदा मिल सके. फिलहाल कोच के सिर्फ टॉप पर AC वेंट होता है

3) प्रत्येक बर्थ के लिए अलग-अलग रीडिंग लाइट लगाई गई हैं.

4) आपातकालीन स्थिति विशेषकर आग लगने के दौरान बचाव के लिए आधुनिक फायर सेफ्टी इंतजाम किए गए हैं.

5) प्रत्येक कोच में दिव्यांग-अनुकूल शौचालय के साथ ही दिव्यांगों के लिए खास रूप से कोच में एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था की गई है. शौचालय डिजाइन को भारतीय और पश्चिमी-शैली में बनाया गया है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button