*✍️विमानों में यात्रा करना अब आपको पड़ेगा महंगा ढीली करनी होंगी जेब क्योंकि,30 फीसदी तक बढ़ा घरेलू विमानों का किराया....* – RGH NEWS
देश

*✍️विमानों में यात्रा करना अब आपको पड़ेगा महंगा ढीली करनी होंगी जेब क्योंकि,30 फीसदी तक बढ़ा घरेलू विमानों का किराया….*

RGHNEWS देश में घरेलू विमानों का किराया 30 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने अलग-अलग रूट के लिए तय किए गए हवाई किराए का प्राइस बैंड भी बढ़ा दिया है। वहीं एयरलाइन कंपनियों पर प्री-कोविड लेवल के मुकाबले अधिकतम 80 फीसदी क्षमता की सीमा को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

सरकार के आदेश के अनुसार अब आपको घरेलू विमानों में यात्रा करने पर जेब ज्यादा ढीली करनी होंगी। एयरलाइंस के न्यूनतम किराए में 10 फीसदी और अधिकतम किराए में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए प्राइस बैंड के मुताबिक दिल्ली-मुंबई रूट पर इकॉनोमी क्लास में अब एक ओर का किराया 3,900-13,000 रुपए के रेंज में होगा। पहले यह 3,500-10,000 रुपए के रेंज में था।हालांकि इसमें एयरपोर्ट का यूजर डेवलपमेंट शुल्क, यात्री सुरक्षा शुल्क (घरेलू मार्ग पर 150 रुपए) और GST शामिल नहीं हैं।

बता दें कि मई 2020 में उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू विमानों को सात श्रेणियों में बांट दिया था। इसके तहत 40 मिनट, 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट, 120-150 मिनट, 150-180 मिनट, 180-210 मिनट की यात्रा अवधि के आधार पर किराए तय किए गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button