Cg News: छत्तीसगढ़ में आज हैवी रेन का ऑरेंज अलर्ट
Cg News छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रायपुर समेत 4 संभागों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में झमाझम बारिश हुई है।
दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, रायगढ़ में गुरुवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और 4 दिन बाद फिर तेज बारिश हुई। इसके चलते गर्मी से राहत मिली है। रायपुर समेत कई जिलों में कल बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन मौसम शुष्क ही रहा।
प्रदेश में 1 जून से अब तक 41 फीसदी बारिश कम हुई है। जबकि 160.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 95.4 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
Read more : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड की बैठक शुरू
29 जून तक बाारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में 29 जून तक बाारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके बाद बारिश में ब्रेक लगने की संभावना है। प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार भी नहीं हैं। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में 29 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
Cg News 30 जून को पेंड्रा और जांजगीर जिले को छोड़कर सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को रायपुर संभाग के बलौदा बाजार और गरियाबंद जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां भी मध्यम से भारी बारिश होगी। बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।



