छत्तीसगढ़

Cg News: ‘कांग्रेस ने प्रेमसाय टेकाम को धक्का देकर बाहर निकाला, मोहन मरकाम को भी किया बेइज्जत, पढ़े ये सनसनीखेज खबर

Cg News रायपुर: विधानसभा चुनाव में मिली हार और लोकसभा चुनाव में महज एक सीट में मिली जीत के बाद अब छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े बदलाव की आहट महसूस की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही पीसीसी मुखिया के लिए दीपक बैज की जगह किसी नए चहरे के नाम का ऐलान कर सकता हैं। हालाँकि पार्टी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी हैं।

वही प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की इस खबर के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला हैं। भाजपा ने आदिवासी कार्ड खेलते हुए कांग्रेस के इस फैसले को सीधे आदिवासियों के अपमान से जोड़ दिया हैं।

मामले पर बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता और केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने दावा किया है कि, कांग्रेस में आदिवासी नेताओं की कोई पूछपरख नहीं है। कांग्रेस ने दीपक बैज को बलि का बकरा बनाया है। कांग्रेस ने इसी तरह मोहन मरकाम को भी बलि का बकरा बनाया था। रामविचार नेताम ने आरोप लगाया हैं कि, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को बेइज्जत कर बाहर निकाल दिया था जबकि प्रेमसाय टेकाम को भी धक्का देकर बाहर निकाला गया था।

Read more : सिर्फ 41 हजार रुपये में यहाँ मिल रहीं Yamaha R15 V4 स्पोर्टी बाइक, जानिए खरीदने के लिए क्या करना होगा

मंत्री नेताम ने दावा किया कि फ़िलहाल कांग्रेस के अंदर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कांग्रेस नेताओं की कपड़े फाड़ की लड़ाई जल्द सड़क में आएगी। यह कौन कर रहा है सबको दिखाई दे रहा है।

Cg News वही इससे पहले प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष बदले जानें की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बदलने के सवाल कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि, प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी बदले जानें की खबर अफवाह हैं। यह फैसला आलाकमान को करना है। भाजपा लगातार पीसीसी चीफ बैज पर आक्रमण कर रही है। जब भाजपा विपक्ष में थी तो उन्होंने पिछले पांच साल में भी अध्यक्ष और प्रभारी बदले थे ऐसे में वे हम पर टिप्पणी न करे।

 

Related Articles

Back to top button