Cg News: प्रेमी जोड़े ने जहर खा कर की आत्महत्या,गाँव मे पसरा मातम – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: प्रेमी जोड़े ने जहर खा कर की आत्महत्या,गाँव मे पसरा मातम

Cg News छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा के एक गांव में मातम छाया हुआ है. मातम इसलिए कि गांव के प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. ये शादी के बंधन में बंधकर 7 जन्मों तक साथ निभाना चाहते थे, लेकिन इनकी शादी में जाति रोड़ा बनी और युवती के परिजनों ने उसकी सगाई किसी और से करा दी, लेकिन इस प्रेमी जोड़े को ये नागवार गुजरा और दोनो ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाना ठीक समझा.

ये पूरा मामला स कोयलीबेड़ा थानाक्षेत्र के अंदरूनी गांव गुड़ाबेड़ा का है. प्रेमी-प्रेमिका गांव में ही खेत में बेसुध हालत में पड़े थे. दोनों को वहां से अस्पताल ले जाया गया. जहां आधे पहले युवती की मौत हुई फिर आधे घंटे के बाद युवक ने भी दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों बालिग भी थे. दोनों का एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था. अलग-अलग जाति से होने के कारण दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे.

Read more : Cg News: नारायणपुर मे तांडव मचा रहे नक्सली, एक ही परिवार के 15 लोगों को गांव से भगाया

Cg News एक माह पहले ही मृतका प्रेमिका युवती की सगाई परिजनों ने किसी अन्य युवक से कर दी थी. 16 जून को सुबह 6 बजे गुड़ाबेड़ा पटेलपारा के शांति दरों पिता सुकदेव उम्र 20 वर्ष तथा उसी गांव के सोनूराम कोमरा पिता बुधराम उम्र 20 वर्ष का प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था. दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी भी परिजनों को थी. इसके बावजूद मृतका के परिजनों ने एक माह पहले उसकी सगाई दूसरे गांव में किसी अन्य युवक से करा दी थी. युवती की शादी होने वाली थी. रविवार की सुबह दोनों को बेसुध हालत में गांव के धरमूराम आंचला के खेत में पड़े देखा गया. प्रेमी-प्रमिका की मौत से गांव में शोक व्याप्त हो गया है. गुड़ाबेड़ा गांव के सरपंच पति सोनूराम कोमरा ने बताया कि गांव में घटना के चलते धान बीज बोनी का उत्सव को भी स्थगित किया गया है.

Related Articles

Back to top button