Cg News: अगले 3 दिन में छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून,आज रायगढ़ सहित इन जिलों में बारिश के आसार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: अगले 3 दिन में छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून,आज रायगढ़ सहित इन जिलों में बारिश के आसार

Cg News: छत्तीसगढ़ में लोगों को दोपहर की गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में शाम का मौसम बदलने के बाद पारा लुढ़का है, लेकिन सुबह से शाम तक की धूप अब भी परेशान कर रही है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर) में मानसून के पहुंचने की संभावना है।

Rain
Rain

रायपुर और दुर्ग में बुधवार को सुबह से छाए बादल रहे, लेकिन समय बढ़ने के साथ ही तेज धूप चमकने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मानसून आने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।

Read more : Accident News: दिग्गज कांग्रेस नेता हुए सड़क हादसे का शिकार,एक हाथ हुआ फ्रैक्चर

3 दिन में बस्तर में मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम विज्ञानी ने बताया के मुताबिक मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में इसके दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर पहुंचने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

Cg News मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की से माध्यम बारिश होगी।

Related Articles

Back to top button