Cg News: रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल की लीड 5 लाख पार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल की लीड 5 लाख पार

Cg News रायपुर लोकसभा में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी उनके कुल वोट साढ़े 8 लाख के पार हो गए हैं। वोटों की गिनती जारी है और अभी ही सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूट गया है। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है।

2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 4 हजार वोट अब तक मिले हैं।

Read more : Lok Sabha Election Result : PM मोदी डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हुए विजयी,NDA बहुमत के पार

Cg News 14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।

Related Articles

Back to top button