Lok Sabha Election Result : PM मोदी डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हुए विजयी,NDA बहुमत के पार – RGH NEWS
देश

Lok Sabha Election Result : PM मोदी डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हुए विजयी,NDA बहुमत के पार

Lok Sabha Election Result  : नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती आज सुबह से जारी है और अब कई सीटों के अंतिम नतीजे भी आने लगे हैं। रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है। उसे 32 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है।

रुझानों में NDA 298 और I.N.D.I.A. 228 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है। लखनऊ के रामबाई इलाके के काउंटिंग सेंटर पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

Read more : कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल आगे,इतने वोटो से सुशील गुप्ता को पछाड़ा

पीएम मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे।

Lok Sabha Election Result  इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, दोपहर एक बजे तक भाजपा को 241, कांग्रेस को 94, सपा को 36, टीएमसी को 31, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 15, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Related Articles

Back to top button