Cg News: छत्तीसगढ़ में गर्मी-लू से अब तक 12 मौतें
Cg News छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। जांजगीर में ही अकेले चार मौतें हुई हैं। कांकेर में यूपी के ट्रक ड्राइवर ने हीट वेव से दम तोड़ा है। वहीं बिलासपुर में एक किसान की मौत हुई है।शनिवार दोपहर के बाद अंबिकापुर में मौसम बदला गया है। यहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है।
इससे पहले मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
हीटवेव से यूपी के ट्रक ड्राइवर की कांकेर में मौत
कांकेर जिले में भीषण गर्मी से यूपी के ट्रक ड्राइवर की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर भीषण गर्मी में लगातार दो दिनों से ट्रेवल कर रहा था। दो दिन बाद विशाखापटनम से कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र के डामर प्लांट पहुंचने के बाद प्लांट में उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे तत्काल चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।
Read more : Raigarh News: ट्रैक्टर सर्विसिंग सेंटर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली की चोरी
बिलासपुर में शुक्रवार दोपहर एक किसान खेत में काम कर घर लौटा, तो उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद भिलमी निवासी बिरबल वर्मा (45) को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।
भीषण गर्मी के चलते घटनाएं भी सामने आ रही हैं। रायपुर के अभनपुर में एक चलती बस में आग लग गई। ये आग रेडिएटर ओवर हीटिंग की वजह लगी। बस बस्तर से रायपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान अभनपुर मोड़ पर ये हादसा हुआ। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में एक महिला घायल हुई है।
Cg News इसी तरह गरियाबंद जिला अस्पताल में एसी की सर्विसिंग कर रहा मैकेनेकिन गैस रिफलिंग केन फटने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया है।



