Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे यात्रियों से भरी बस में लगी आग, सड़क पर धूं, धूं कर जली बस,यात्रियों मे मचा हड़कंप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे यात्रियों से भरी बस में लगी आग, सड़क पर धूं, धूं कर जली बस,यात्रियों मे मचा हड़कंप

Cg News अभनपुर 1 जून 2024।.. नेशनल हाईवे रायपुर, धमतरी मार्ग में अभनपुर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई, हालांकि राहत की बात ये है कि बस चालक ने बस में आग फैलने से पहले समय रहते बस को रोका जिससे बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकले

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट

जानकारी के मुताबिक घटना नेशनल हाईवे पर धमतरी,रायपुर मार्ग में अब से कुछ देर पहले की है, जहां अभनपुर मोहन ढाबा के पास जगदलपुर से रायपुर जा रही यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई,बताया जा रहा है कि बस 35 से 40 यात्री सवार थे, वहीं हाई तापमान या शार्ट सर्किट के चलते बस में आग लगने की आशंका है, बताया जा रहा है कि चालक को जैसे ही बस में आग लगने की भनक लगी वैसे ही वह समय रहते बस को रोक दिया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए।

Read more : Heatwave: लू की चपेट में आऩे से 10 मतदानकर्मियों समेत 14 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

Cg News इस दौरान अपने निजी वाहन से रायपुर जा रहे धमतरी जिला पंचायत के सदस्य और भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने बस में आग लगने की घटना देखकर वहां रुके और यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल पूछा,उन्होंने बताया कि घटना अब से कुछ देर पहले की है, सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए है, फिरहाल बस में आग कैसे लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Articles

Back to top button