Cg News: छत्तीसगढ़ के चुनावी उम्मीदवार का निधन, सबसे कम उम्र के थे उम्मीदवार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के चुनावी उम्मीदवार का निधन, सबसे कम उम्र के थे उम्मीदवार

Cg News राजनांदगांव: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज पांचवे चरण का मतदान किया जा रहा है। आज देश की 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वराणसी, मंडी सहित कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान किया जा रहा है। लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ की सियासत से दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजनांदगांव ससंदीय क्षेत्र के सबसे कम उम्र के प्रत्याशी का निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे विशेष पिता विनायक धामगाये का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा हे कि धामगाये बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा थे और उनका उपचार चल रहा था। वहीं, उपचार के दौरान कल देर रात उनका निधन हो गया।

Cg News बता दें कि विशेष महज 25 साल की उम्र के थे और फिलहाल वो विधि स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। वे डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बधियाटोला के रहने वाले थे। बता दें कि राजनांदगांव ससंदीय क्षेत्र में इस बार कुल 15 प्रत्याशी हैं। उनमें विशेष सबसे कम आयु के थे।

Related Articles

Back to top button