छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट

Cg News छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। शुक्रवार को बिलासपुर में 2 और जांजगीर-चांपा में एक भिखारी की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं।

रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके अगले 3 दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, आज भी प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में हीट वेव का असर महसूस होगा।

21 जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट

Cg News मौसम विभाग ने आज सरगुजा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायपुर, बलोदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button