Cg News: CRPF जवान को क्रॉस फायरिंग में लगी गोली,गंभीर हालत में जवान रायपुर रेफर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: CRPF जवान को क्रॉस फायरिंग में लगी गोली,गंभीर हालत में जवान रायपुर रेफर

Cg News छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात सर्चिंग के दौरान क्रॉस फायरिंग के दौरान जवान को गोली लगी जो गले में अब भी फंसी हुई है। पूरा मामला छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर कांवर भौदी से लगे जंगल का है।

घायल जवान को CRPF की टीम गरियाबंद जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घायल जवान का नाम प्रकाश साई है। वह ओडिशा नुआपाड़ा जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में है।

रुक-रुक कर फायरिंग हो रही

मिली जानकारी के मुताबिक कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभयारण्य में शिवनारायणपुर में जवान घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि उस इलाके में अब भी सर्चिंग जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में जवान को गोली लगने की खबर है। हालांकि पुलिस ने क्रॉस फायरिंग से गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।

गंभीर हालत में जवान रायपुर रेफर

Cg News मेडिकल अफसर डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि जवान के गर्दन में बुलेट फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। जवान की हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button