दो साल पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला का आरोपी ने किया मर्डर….दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

दो साल पहले रेप का आरोप लगाने वाली महिला का आरोपी ने किया मर्डर….दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी…

RGHNEWS रायपुर  राजधानी रायपुर में एक और मर्डर की वारदात हुई है। इस बार शहर दोहरे कत्ल की वजह से सकते में हैं। हालांकि रायपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वारदात के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी ने महिला और उसके मासूम बच्ची दोनों की हत्या कर दी थी।

घटना राजधानी के तेलीबांधा इलाके का है। शक है कि आरोपी ने महिला से बदला लेने के लिए इस तरह के वारदात को अंजाम दिया है। पुछताछ में ये बातें सामने आयी है कि महिला ने दो साल पहले आरोपी पर रेप का आरोप लगाया था। मृतिका की पहचान 20 वर्षीय रोमा यादव के रूप में हुई है।

महिला की हत्या के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बच्ची के दो टुकड़े हो गये। पुलिस ने महिला और बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक के मृतिका महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

COPY BY NPG NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button