*✍️अगर आप भी करना चाहते है वॉट्सऐप वॉइस कॉल को रेकॉर्ड तो जाने ये आसान ट्रिक...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️अगर आप भी करना चाहते है वॉट्सऐप वॉइस कॉल को रेकॉर्ड तो जाने ये आसान ट्रिक…*

RGHNEWS नई दिल्‍ली: जब आप मोबाइल फोन पर किसी से बातें कर रहे होते हैं, तो कई बार ऐसा होता है कि कोई जरूरी बात या कोई नंबर आप नोट नहीं कर सकते और आप उस कॉल को रिकॉर्ड कर लेते हैं. लेकिन ये सुविधा आपको वॉट्सऐप कॉल  पर आसानी से नहीं मिलती. जब आप वॉट्सऐप  पर ऑडियो कॉल करके बात कर रहे होते हैं और किसी कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो मुश्किल में पड़ जाते हैं कि ये कॉल रिकॉर्ड कैसे होगी. यहां हम आपको इसी की एक आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं. इस आसान ट्रिक से आपकी वाट्सऐप ऑडियो कॉल आराम से रिकॉर्ड हो जाएगी.

एंड्रॉयड (Android ) में WhatsApp कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए कुछ खास डिवाइसेज की जरूरत होती है.

इसके लिए CUBE CALL RECORDER को डाउनलोड करना होता है. App ओपन करने के बाद वॉट्सऐप पर जाएं और इसके बाद उस व्यक्ति को कॉल करें, जिससे आप बात करना चहते हैं. अगर आपको क्यूब कॉल विजेट दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है. वहीं अगर आपके फोन में एरर शो कर रहा है तो एक बार फिर आप क्यूब कॉल रिकॉर्डर को खोलें और App की सेटिंग में जाकर वॉयस कॉल में Force Voip पर क्लिक करें. अब एक बार फिर वॉट्सऐप कॉल लगाएं, कॉल कनेक्‍ट होने के बाद Record हो जाएगी. हालां‍कि अगर क्यूब कॉल रिकॉर्डर शो नहीं कर रहा तो इसका मतलब है कि कॉल रिकॉर्ड नहीं हो पाएगी.

आपको ये भी बता दें कि दूसरे व्यक्ति से परमिशन लिए बिना  कॉल रिकॉर्ड करना गैरकानूनी है. इसलिए आप जिससे बात कर रहे हैं, उसे कॉल रिकॉर्डिंग की जानकारी जरूर दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button