अक्षय कुमार ने कतार में खड़े होकर किए ब्रह्मा मंदिर में दर्शन
ब्रह्माजी की आरती कर की फिल्म की कामयाबी की कामना
अक्षय बॉलीवुड के फेमस एक्टर है
‘फिल्म जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग के लिए आए हुए हैं अजमेर
क्षय कुमार ने रविवार सुबह करीब 5 बजे बिना पुलिस प्रोटोकॉल साधारण श्रद्धालु की तरह ब्रह्मा मंदिर में मंगला आरती के दर्शन किए
श्रद्धालुओं की कतार में पीछे खड़े फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को देख पुजारी वैभव वशिष्ठ ने उन्हें आगे बुलाया
अक्षय कुमार ने गर्भ गृह में जाकर ब्रह्मा गायत्री की आरती की
पुजारी वैभव ने बताया कि शनिवार शाम अक्षय कुमार के मंदिर आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच गए थे
भीड़ से बचने के लिए वे रविवार को मंगला आरती के समय मंदिर पहुंचे और दर्शन किए
अक्षय कुमार पुष्कर सरोवर की पूजा करने नहीं गए तथा सीधे होटल लौट गए