Cg News: छत्तीसगढ़ में आज फिर बारिश के आसार, इन जिलों मे लू का अलर्ट

Cg News छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बादल गरजने के साथ तेज अंधड़ चलने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
आज से रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के एक दो स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है।
6 जिलों में तापमान 42 डिग्री पार
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 44.8 डिग्री रहा। कोरबा में 42.9 डिग्री, रायपुर में 42.8 डिग्री, दुर्ग में 42.6 डिग्री, बालोद में 42.5 डिग्री और बिलासपुर मे 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
रायपुर और बस्तर में ग्रीष्म लहर
Cg News मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को रायपुर और बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर लू चली। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



