Cg News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- नहीं बंद होगी महतारी वंदन योजना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- नहीं बंद होगी महतारी वंदन योजना

Cg News रायपुर/कोरबा। महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जब तक प्रदेश में हमारी सरकार रहेगी ये योजना कभी बंद नहीं होगी। योजना का निरंतर लाभ महिलाओं को मिलता रहेगा। कोरबा में एक जन सभा को संबोधित करते हुए विष्णु देव साय ने लोगो को आश्वस्त किया कि आदिवासी, अनुसूचित जाति, ओबीसी किसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि जब तक भारतीय जनता पार्टी राजनीति में है आरक्षण कभी खत्म नहीं हो सकता, न होने देंगे।

Mahtari vandan yojana
Mahtari vandan yojana

साय ने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है। विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी को कांग्रेसियों के बहकावे में आने की जरूरत नही है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55 वर्षों तक राज किया, अनेकों राज्य में वर्षों-वर्षों तक राज किया। लेकिन आदिवासियों का हित कभी नहीं किया। आदिवासियों को केवल अपना वोट बैंक समझा। यहाँ तक कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भी नहीं किया। श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और आदिवासियों का समुचित विकास हो इसके लिए आदिम जाति कल्याण मंत्रालय भी बनाया। आदिवासियों का असली हित और सम्मान भाजपा करती है, भाजपा की सरकार करती है।

साय ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में पहला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। ये सब भाजपा में ही संभव है। साय ने कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

Cg News मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया।

 

Related Articles

Back to top button