Raigarh News: रायगढ़ जिले के इस क्षेत्र मे सैकड़ों हाथियों ने डाला डेरा, धान की फसल को पहुंचाया नुकसान – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ जिले के इस क्षेत्र मे सैकड़ों हाथियों ने डाला डेरा, धान की फसल को पहुंचाया नुकसान

Raigarh News रायगढ़। जिले के जंगलों में विचरण करने वाले गजराजों का आतंक लगातार जारी है। धरमजयगढ़ वन मंडल में ही इन दिनों 105 हाथी अलग -अलग रेंज में विचरण कर रहे। जहां बीती रात हाथियों द्वारा 5 किसानों के धान की फसलों के साथ- साथ 180 पौधे के अलावा 54 फेंसिंग पोल को नुकसान पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार इन दिनों केवल धरमजयगढ़ वन मंडल में ही अलग-अलग रेंज में 105 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिसमें 22 नर, 51 मादा व 32 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के इस दल में धरमजयगढ़ के सेमीपाली बीट में सर्वाधिक 32 हाथी, बाकारूमा के जमाबीरा बीट में 22 हाथी, छाल के पुरूंगा बीट में 22 हाथी, कापू के कुमरता बीट में 11 हाथी, छाल के हाटी बीट में 9 हाथियों के अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग बीट में हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

Raigarh News वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार हाथियों के मूवमेंट पर ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी रखते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणोंं को हाथी से सावधानी बरतने लगातार अपील की जाती रही है। ताकि उनके क्षेत्र में हाथी के हमले से किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो। बीती रात हाथियों के एक दल ने बाकारूमा के जमाबीरा बीट के सोखामुडा गांव में 03 किसानों की धान की फसल, छाल के कीटा व तेंदुमुडा गांव में दो किसानों की धान की फसल, छाल के पुरूंगा बीट में 1 किसान की धान की फसल के अलावा पुरूंगा में ही जोरदार आंतक मचाते हुए 180 पौधों को बुरी तरह तहस-नहस करते हुए पौधों को सुरक्षित रखने उसके आसपास लगाये गए 54 फेसिंग पोल को नुकसान पहुंचाया है।

Related Articles

Back to top button