Cg News: छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस को एक और झटका,बिलासपुर से टिकट नहीं मिलने से नाराज विष्णु यादव ने भी छोड़ी पार्टी,BJP मे हुए शामिल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस को एक और झटका,बिलासपुर से टिकट नहीं मिलने से नाराज विष्णु यादव ने भी छोड़ी पार्टी,BJP मे हुए शामिल

Cg News बिलासपुर 18 अप्रैल 2024। कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। शिशुपाल सोरी के बाद अब विष्णु यादव ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। देवेंद्र यादव को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही विष्णु यादव पार्टी से नाराज चल रहे थे। विष्णु यादव खुद बिलासपुर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन जब पार्टी ने उनकी जगह देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया, तो वो नाराज होकर आमरण अनशन पर बैठ गये।

हालांकि बाद में पार्टी नेताओं और खुद देवेंद्र यादव के मनाने पर अनशन तोड़ने को राजी हो गये थे। अब विष्णु यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। चुनाव के पहले विष्णु यादव का कांग्रेस को छोड़ना संगठन के लिए बड़ा झटका है।

Cg News सर्वे में भी विष्णु यादव का बिलासपुर से टिकट के दावेदारों में नाम था, लेकिन देवेंद्र यादव को टिकट देने से वो नाराज़ हो गये थे।

Related Articles

Back to top button