Cg News: फिर बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट, सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर की हत्या – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: फिर बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट, सिर पर बीयर की बोतल फोड़कर की हत्या

Cg News रायपुर 10 अप्रैल 2024। राजधानी रायपुर में सड़क किनारे एक युवक की लहुलूहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक के सिर पर बीयर की बोलत से जानलेवा हमला किया था। जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान सरोरा के एक बारदाना फैक्ट्री के कर्मी के रूप में किया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड पर अपराध दर्ज कर अज्ञात हत्यारों का सुराग जुटा रही है।

हत्या की ये वारदात रायपुर के उरला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिकि 18 वर्षीय विजय यादव सरोरा के एक बारदाना फैक्ट्री में काम करता था।मंगलवार की देर रात खाना खाकर वह घर से टहलने के लिए निकला था। जिसके बाद वह वापस घर नही लौटा। आज सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे लहुलूहान हालत में स्थानीय लोगों ने देखी। घटना की जानकारी मिलते ही उरला थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस ने लाश के आसपास कुछ बीयर की बोतल बरामद की है, जो आसपास टूटी पड़ी थी। पुलिस को आंशका है कि आरोपियों ने बीयर का सेवन करने के बाद उसी बोतल से विजय यादव के सिर पर जानलेवा हमला कर फोड़ दिया होगा।

Hatya
Hatya

Cg News मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक का पिता रमाशंकर यादव सब्जी बेचने का काम करता है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह से देर शाम तक वह सब्जी के व्यापार में व्यस्त रहते हैं। जिस वजह से वो अपने बेटे के दोस्तों को भी नहीं जानते हैं। हत्या की इस वारदात पर उरला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस को नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका है। पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए मृतक के मोबाइल का सीडीआर खंगालने के साथ ही उसके दोस्तों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button