Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के कोरिया से बड़ी खबर है। जहां रेत तस्करी को लेकर हुए विवाद में बीजेपी भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं इसमें भाई नागेंद्र सिंह को भी कार में जिंदा जलाया दिया गया है। हादस में दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद सोनहत क्षेत्र में तनाव की स्थिति थी। इस घटना को लेकर भाई निशांत त्रिपाठी ने FIR दर्ज कराई है। जिसमें उत्कर्ष, लवकुश, मयंक पर केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो घटना स्थल पहुंच
टना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो घटना स्थल पहुंचे हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने घटना की जानकारी लेकर दुख जताया है। इसके बाद घटना को लेकर सरगुजा IG से की बात करके आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्यवाही करने को कहा है।
इलाज के दौरान दूसरे की मौत
आपको बता दें फॉर्चूनर कार में लगी भीषण आग की घटना से गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। गौर तलब है इससे पहले बीजेपी लीडर की मौत हो गई थी। इसके अलावा हादसे में घायल दो अन्य लोगों का उपचार अभी जारी है।
भरत सिंह के रूप में मृतक की पहचान हुई
घटना के बाद मृतकों की पहचान भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आपको बता दें ये भरत सिंह स्थानीय भाजपा नेता बताए जा रहे हैं, जबकि नागेंद्र सिंह पेशे से शिक्षक थे। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं।
फॉरेंसिक टीम मौके पर
Chhattisgarh newsकोरिया में हुई इस घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सरगुजा रेंज के आईजी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।



