Cg News: छत्तीसगढ़ में मार्च में ही तापमान 40 डिग्री के पार

Cg News छत्तीसगढ़ में मार्च में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। महासमुंद का 38.4 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा
मौसम विभाग ने 16 और 17 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है । मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के मुताबिक ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होगा।
मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक अगले 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बुधवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 15.4 डिग्री रहा।
Cg News शहरों में दिन का तापमान
शहर अधिकतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 37.8 डिग्री +3 डिग्री
रायपुर (माना) 37.6 डिग्री +2 डिग्री
बिलासपुर 37.4 डिग्री +2 डिग्री
दुर्ग 37.2 डिग्री +2 डिग्री
अंबिकापुर 34 डिग्री +2 डिग्री
पेंड्रा 35.5 डिग्री +3 डिग्री
राजनांदगांव 38 डिग्री +6 डिग्री
जगदलपुर 35.8 डिग्री +1 डिग्री



