Raigarh News : इस इलाके में रात को खरीदी केंद्र में घुसा हाथी, 4 बोरी धान खाया, लोगो मे दहशत

Raigarh News सोमवार की रात बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र में एक हाथी घुस आया। हाथी ने स्टेक से गिराकर चार बोरी धान खाया और करीब 22 बोरी खींचकर बाउंड्री से बाहर ले गया। समिति के लोगों के मुताबिक खरीदी के बाद धान की बोरियों रखी हुई हैं।

यहां हर साल हाथी धान खाने आते हैं। बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र हमीरपुर और ओडिशा के जंगलों से लगा हुआ है। बंगुरसिया, जुनवानी में हाथियों की आवाजाही होती है। हाथियों ने आमापाली, नागदरहा, बांसाझार में धान की फसल, लैलूंगा रेंज के गंजपुर में दो किसानों की आलू और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बंगुरसिया में हाथी ने मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
Read more: Raigarh News: स्कूल बनने के 10 साल बाद शुरू हुआ क्लास,लेकिन स्कूल जाने के लिए नहीं है कोई सड़क मार्ग
Raigarh News जिले के दो वन मंडलों में 82 हाथी कर रहे विचरण धरमजयगढ़ और छाल रेंज में इन दिनों 67 जंगली हाथियों का दल अलग-अलग विचरण कर रहा है। इस दल में 14 नर, 36 मादा और 17 बच्चे शामिल हैं। इसमें छाल के कुडेकेला में 14, छाल में 12, लैलूंगा के चिंगारी में 15 हाथी के अलावा बोरो में 12 जंगली हाथी की मौजदूगी है। रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जंगलों में इन दिनों 15 जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं। इसमें सात नर, पांच मादा व तीन बच्चे शामिल हैं।