छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: रायपुर को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

Cg News इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की क्षेत्रीय मध्य परिषद के अवॉर्ड समारोह जयपुर में आयोजित हुए। रायपुर शाखा के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि ग्वालानी और कार्यवाहक सचिव विकास गोलछा ने बताया कि सबसे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मध्यम कैटेगरी में रायपुर को सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवॉर्ड मिला है।

Cg News
Cg News

ग्वालानी ने आगे बताया कि पिछले वर्ष अध्यक्ष रहते हुए बहुत सारे बड़े कार्य रायपुर शाखा ने किए। फाइनेशियल रिपोर्टिंग अवार्ड्स, क्षेत्रीय सम्मेलन, राष्ट्रीय सम्मेलन, रेजिडेंशियल रिफ्रेश कोर्स, जीएसटी पर सेमिनार 20 से ज्यादा सेमिनार, आयकर पर 25 से ज्यादा सेमिनार आयोजित किए गए।

Read more: Raigarh News : इस इलाके में रात को खरीदी केंद्र में घुसा हाथी, 4 बोरी धान खाया, लोगो मे दहशत

100 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित

इसके साथ ही एंटी मनी लांड्रिंग, बेनामी संपत्ति, पीर रिव्यू, स्टूडेंट्स नेशनल कांफ्रेंस, आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर कार्यक्रम, क्रिकेट फुटबाल, बैडमिंटन और स्पोर्ट्स का आयोजन, इनकम टैक्स अपेलियट ट्रिब्यूनल की प्रैक्टिस जैसे आदि विषयों पर सब मिलकर 100 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

Cg News कार्यक्रम में मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष किशोर बरडिया, 2023 24 में रायपुर के के अध्यक्ष धवल शाह, स्टूडेंट्स विंग के अध्यक्ष रवि जैन, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button