अन्य खबर

WhatsApp में आ रहा है एक गजब फीचर, जाने क्या है खासियत

WhatsApp:  लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स की पसंद और जरूरत के हिसाब से लगातार नए फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं. ये फीचर्स सबके लिए रोलआउट करने से पहले इनकी बीटा वर्जन में टेस्टिंग की जाती है. अब ऐसे ही एक फीचर की जानकारी मिली है, जो आपसे फेवरेट चैटिंग पार्टनर के बारे में पूछेगा.

नए फीचर के साथ किसी फेवरेट कॉन्टैक्ट को फटाफट मेसेज भेजने या कॉल करने का विकल्प मिलेगा. इस फीचर की जानकारी वॉट्सऐप अपडेट्स को मॉनीटर करने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo की ओर से दी गई है. रिपोर्ट में इस फीचर का नाम Favorite Contacts बताया गया है और यह iOS पर बीटा वर्जन में दिखा है.

Read more: 150 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, शानदार फीचर्स के साथ जल्द शुरू होगी बुकिंग

WhatsApp इसका मतलब है कि कंपनी फिलहाल अपने इस फीचर को सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए पेश करने वाली है. एप्पल डिवाइस के लिए की जा रही टेस्टिंग के पूरा होने के बाद व्हाट्सऐप अपने इस फीचर को भी बाकी सभी यूजर्स के लिए यानी स्टेबल वर्ज़न के लिए जारी कर देगा. कंपनी ने अपने इस नए फीचर का नाम फेवरेट कॉन्टैक्ट रखा है. फिलहाल इस फीचर को तैयार किया जा रहा है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button