देश

Madhyepradesh News: कार ने डेढ़ साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत

Madhyepradesh News धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने मिला है. जहां कार ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची कुचल दिया. इस हादसे में मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हाे गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर कार चालक की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, घटना धामनोद बाईपास फूडी होटल के सामने की है. बताया जा रहा है कि राजु और उसकी पत्नी पुजा निवासी धामनोद बाइक से आ रहे थे. इस दौरान होटल के सामने स्पीड ब्रेकर के होने से बाइक अनियंत्रित हो गई और डेढ़ साल की मासूम ऋषिका नीचे गिर गई. तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया.

Read more: Raigarh News: अवैध धान पर कार्रवाई : साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस ने लोईँग मार्ग पर अवैध धान के साथ पिकअप चालक को धर दबोचा

Madhyepradesh News घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. कल सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button