एम.जी. रोड़ पर हुई चोरी का खुलासा, चोरी के दूसरे दिन पूरी मशरूका हुई बरामद…. आरोपियों से मिले 10 अन्य मोबाइल के चोरी का संदेह, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस…..*

● *मामले में आरोपी युवक व दो अपचारी बालक से चोरी की हुई 85 हजार नकदी व दो मोबाइल जप्त*….
RGHNEWS प्रशांत तिवारी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के 48 घंटे के भीतर दो अपचारी सहित 03 आरोपियों से चोरी की पूरी मशरूका 111900 हजार रूपये नकद व दो मोबाइल को बरामद किया गया है, जिसका खुलासा आज सीएसपी रायगढ़ श्री अविनाश सिंह ठाकुर द्वारा अपने आफिस में प्रेस के समक्ष किया गया ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 29.11.2020 की रात्रि एमजी रोड़ संजय कॉम्प्लेक्स ऊपर गली में व्यवसायी एवं समाजसेवी महावीर अग्रवाल के सुने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया । महावीर अग्रवाल दिनांक 28.11.2020 को रात्रि करीब 10.00 बजे अपने घर को ताला बंद कर पत्नी व बच्चों के साथ अपने छोटे भाई के घर परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ढिमरापुर रोड रायगढ़ गये थे । रात्रि करीब 01.30 बजे जब महावीर अग्रवाल अकेले अपने घर आये तो घर अंदर कुछ लोगों की आवाज सुनकर चोर कहकर चिल्लाये तो एक लड़का आंगन की ओर से भागा । पडोसियों को बुलाकर महावीर अग्रवाल घर अंदर जाकर देखे तो चोरों ने *एक सैमसंग गैलेक्सी ए50 तथा एक सैमसंग गैलेक्सी ऑन 7 प्रो मोबाइल एवं नकदी रकम लगभग 85,000 रूपये* लेकर भाग गये थे । चोरी की रिपोर्ट पर दिनांक 30.11.2020 को थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 970/2020 धारा 457,380 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एस.एन. सिंह द्वारा सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह प्रधान आरक्षक नंदू सारथी, श्याम देव साहू एवं आरक्षक हेमन पात्रे, अभय यादव को अज्ञात आरोपी की पतासाजी में लगाये । स्टाफ द्वारा मुखबिरों को तैनात कर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था कि स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि *जूटमिल बजरंगडिपा का एक बालक* जो पूर्व में चोरी में चालान हुआ था, वह आज कुछ लोगों को काफी रूपये उधारी दिया है । सूचना पर कोतवाली स्टाफ द्वारा बालक को तलब कर पूछताछ किया गया जिस पर बालक ने अपने *दो साथियों* के साथ दिनांक 29.11.2020 की रात्रि एम.जी. रोड़ पर चोरी करना बताया । तब उनके साथी *एक बालक एवं आरोपी सूरज निषाद* को हिरासत में लिया गया जिनके मेमोरंडम पर चोरी की पूरी मशरूका नकदी रकम 85,000 रूपये तथा 02 मोबाइल 26,900 जुमला कीमती *11,11,900 रूपये* की बरामदगी की गई । आरोपियों के मेमोरंडम दौरान इनके पास से *10 अनय मोबाइल* मिला है, जिसे अपचारीगण घर का होना बता रहें हैं जिसकी जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है । *आरोपी सूरज निषाद पिता गौरी शंकर निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन बजरंगडिपा रायगढ़ एवं दो अपचारी बालक* को उपरोक्त चोरी के मामले में आज सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।



