Naxalite Surrender in Dantewada : एक इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Naxalite Surrender in Dantewada : एक इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalite Surrender in Dantewada : लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। एक इनामी समेत तीन नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है। तीनों नक्सली कटेकल्याण इलाक़े में सक्रिय रहे है। सरेंडर करने वालो में नक्सली गंगा भी शामिल है।

पांच लाख का इनामी है गंगा

Naxalite Surrender in Dantewada: गंगा नक्सलियों के डुमाम एलओएस में कमांडर के रूप में काम कर रहा था। गंगा पर शासन की ओर से पाँच लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। बीते 24 दिसंबर को हुए मुठभेड़ में ये तीनों शामिल रहे हैं। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया था। समर्पण की दौरान इन नक्सलियों ने बताया कि शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास की नीति से प्रभावित होकर यें शांति की राह चुन रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button