देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

ने धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, विश्वविद्यालय के प्रमुख मार्ग ज्ञानपथ सहित विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, श्री धरमजीत सिंह, सहित कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री साय ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही सुशासन आएगा। जितनी साक्षरता और शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। शैक्षणिक संस्थानों में सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस पर राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

श्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए गए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट में हमारी सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया, हम 5 साल में मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे।

कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी से समारोह को अवगत कराया। इस अवसर पर नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एलपी पटेरिया, सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री वंशगोपाल सिंह, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री रविप्रकाश दुबे, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button