भारत ने साउथ अफ्रीका को 106 रन से हराया

T20: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 106 रन से हराया। इस जीत से टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कराने में सफल रही है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ और दूसरा साउथ अफ्रीका ने जीता था। अब दोनों टीमें 17 दिसंबर से वनडे सीरीज खेलेंगी। पहला मुकाबला जोहान्सबर्ग पर खेला जाएगा।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में 202 रन का टारगेट चेज करने उतरी मेजबान टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले, टीम इंडिया ने सूर्या के शतक के सहारे 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया।
सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए
सूर्यकुमार यादव फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर रीजा हेंड्रिक्स ने एक्स्ट्रा कवर में शॉट खेला। फील्डिंग कर रहे सूर्या ने बॉल को बाउंड्री पर जाने से रोका। लेकिन बॉल रोकते समय उनका टखना मुड़ गया। उन्हें चलने में भी दिक्कत आने लगी। टीम के फीजियो आए और उन्हें आराम करने की सलाह दी। सूर्या की जगह रवींद्र जडेजा ने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली।
Read more : 34 घंटे के अंदर पकड़ा गया संसद में घुसपैठ का मास्टरमाइंड
पावरप्ले में साउथ अफ्रीका को 3 झटके
202 रन का टारगेट चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला ओवर मेडन डालकर मोहम्मद सिराज ने दबाव बनाया। इस दबाव का फायदा दूसरे ओवर में मुकेश कुमार को मिला। मुकेश ने मैथ्यू ब्रीट्जकी (4 रन) को पवेलियन की राह दिखाई। उसके बाद तीसरे ओवर में रीजा हेंड्रिक्स रनआउट हो गए।
शुरुआती तीन ओवर में ओपनर्स के विकेट गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम दबाव में आ गई और पावरप्ले समाप्त होते-होते क्लासन भी आउट हो गए। उन्हें छठे ओवर की चौथी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में अफ्रीकी टीम ने 42 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। छठे ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/3 रहा।
सूर्या के शतक से भारत का स्कोर 201/7
मेहमान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने 56 बॉल पर 100 रन की पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 60 रन बनाए। सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में चौथा शतक जमाया है। वे दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी जमाने वाले बैटर की सूची में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी पर आ गए हैं। वहीं, जायसवाल ने तीसरी फिफ्टी जमाई।
डेथ ओवर्स में फेल हुए भारतीय बल्लेबाज
मिडिल ओवर में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भारतीय खिलाड़ी डेथ ओवर्स में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। 17वें और 18वें ओवर में कुल 25 रन बने। यहां से लग रहा था कि भारत 211 या 213 रन का स्कोर खड़ा कर लेगा, लेकिन 19वें ओवर में नांद्रे बर्गर इकोनॉमिकल रहे और सिर्फ 6 रन ही दिए। इस ओवर में रिंकू सिंह भी आउट हो गए। इस 6 रन के ओवर और रिंकू के विकेट की वजह से प्रेशर बना और आखिरी ओवर में 9 रन बने जबकि 3 विकेट भी गिर गए। आखिरी 4 ओवर में भारत ने 40 रन बनाए और 4 विकेट गिरे।
मिडिल ओवर्स में सूर्या-यशस्वी की विस्फोटक पारी
T20 पावरप्ले में मिलेजुले प्रदर्शन के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने जमकर रन बनाए। बीच के 10 ओवर में टीम इंडिया ने 99 रन बनाने में महज एक विकेट गंवाया। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 161/3 रहा।



