रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने शहर में सड़कों के गड्ढे भरवाने आयुक्त नगर निगम को दिए निर्देश

Ra
Raigarh News

Raigarh News: रायगढ़, 23 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी को निगम क्षेत्र के सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बारिश के कारण शहर के सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे शहरवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम आयुक्त को सड़कों के गड्ढों की भराई का कार्य निरंतर करने के निर्देश दिए। जिससे शहरवासियों को राहत मिले तथा सड़कों में पानी का जमाव की समस्या न हों।

Read more: Raigarh News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से की अपील, डेंगू से बचने घरों में जमा अनुपयोगी पानी तुरंत करें खाली, प्रशासन का करें सहयोग

Raigarh News इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि बारिश के पश्चात सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए विस्तृत कार्य योजना के साथ युद्ध स्तर पर सड़क मरम्मत प्रारंभ किया जाए। निगम ईई श्री अमरेश लोहिया ने बताया कि वर्तमान में यातायात सुचारू करने हेतु शहर की विभिन्न स्थानों में गड्ढे भराई का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत विजयपुर, मिनीमता चौक जैसे विभिन्न स्थानों में लगातार गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा हैं। इसके साथ ही डब्ल्यूबीएम, पेवर ब्लॉक जैसे कार्य भी लगातार किया जा रहा है। जिससे शहरवासियों को सड़कों के गड्ढों से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि बारिश के तत्काल बाद सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button