RGHNEWS ब्रेकिंग :- रायगढ़ में 300 सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मिले 2688 मरीज देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज…!!!*

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 2688 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 713 लोगों को अस्पताल से और 1691 लोगों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। आज 7 मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने रात 8 बजे की स्थिति में मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। प्रदेश में आज दुर्ग जिले से 112, राजनांदगांव से 138, बालोद से 53,बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 67, रायपुर से 328, धमतरी से 94, बलौदा बाजार से 96, महासमुंद से 70 ,गरियाबंद से 47, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 300, कोरबा से 257, जांजगीर-चांपा से 268, मुंगेली से 32, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 9, सरगुजा से 48, कोरिया से 51, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 31, जशपुर से 23, बस्तर से 130, कोंडागांव से 72, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 62, कांकेर से 112, नारायणपुर से 8, बीजापुर से 93 और अन्य राज्य से 1 मरीजों की पहचान हुई है।



