पत्रकार मारपीट मामले में राज्य सरकार का बड़ा एक्शन…. थाना प्रभारी की हुई छुट्टी… राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पत्रकार मारपीट मामले में राज्य सरकार का बड़ा एक्शन…. थाना प्रभारी की हुई छुट्टी… राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी पत्रकार कमल शुक्ला और सतीश यादव मारपीट मामले की जांच SIT करेगी। वहीं कांकेर के TI को भी पद से हटा दिया गया है। मारपीट मामले जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के कुछ घंटे बाद ही ये बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर आईजी ने 3 सदस्यीय SIT गठित कर दी है।आपको बता दें कि आज शाम ही पत्रकारों की बनायी जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बस्तर आईजी को इस पूरे प्रकरण पर कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

क्या है पूरा मामला

उधर राज्य सरकार के निर्देश पर एसपी कांकेर ने कांकेर के थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख को हटा दिया है। उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। मोरध्वज के स्थान पर SI राजेश राठौर को कांकेर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वो गोंडाहूर के थाना प्रभारी थे। वहीं निरीक्षक जवाहर गायकवाड को रक्षित केंद्र कांकेर से गोंडाहूर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button