*जिला प्रेस एसोसिएशन ने प्रदान किया स्ट्रेचर...अशर्फी देवी हॉस्पिटल में हुआ कार्यक्रम* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*जिला प्रेस एसोसिएशन ने प्रदान किया स्ट्रेचर…अशर्फी देवी हॉस्पिटल में हुआ कार्यक्रम*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। जिले के पत्रकारों की प्रतिष्ठित संस्था जिला प्रेस एसोसिएशन ने एक बेहतर पहल करते हुए सामाजिक क्षेत्र में भी सहभागिता करने का निश्चय किया है, जिला प्रेस एसोसिएशन के कोर कमेटी के चेयरमेन सुभाष त्रिपाठी एवं रमेश अग्रवाल ने बताया कि कोर कमेटी के सभी साथियों ने इस पहल के लिए सहमति दी। शनिवार की शाम 5 बजे हुए इस कार्यक्रम में अशर्फी देवी चिकित्सालय के संचालक रूपेन्द्र पटेल ने जिला प्रेस एसोसिएशन की ओर से सहयोग के लिए प्रदान किये गए स्ट्रेचर को प्राप्त किया और अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना संकट के समय पत्रकारों की संस्था जिला प्रेस एसोसिएशन के द्वारा किया गया सहयोग सराहनीय है, ऐसा कम देखने में आता है कि पत्रकार सामाजिक सरोकार से जुड़े हों, लेकिन इस बार ऐसा हुआ है इसके लिए जिला प्रेस एसोसिएशन को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कार्यक्रम में जिला प्रेस एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रमेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि जिला प्रेस एसोसिएशन पूर्व से भी ऐसे आयोजन करती आई है और आगे भी सामाजिक सरोकार से जुड़े सहयोग कार्यक्रम हमारे द्वारा करवाए जाते रहेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, वरिष्ठ सदस्य रमेश अग्रवाल, आलोक पांडे, युवराज सिंह आजाद, रिवेश पोडवार, रंजीत चौहान, सुदीप मंडल, ज्योति ठाकुर व अन्य पत्रकार के साथ-साथ डॉक्टर रूपेन्द्र पटेल, गणेश भट्टाचार्य, नेतराम साहू व हॉस्पिटल का स्टाफ काफी संख्या में मौजूद रहे। इस सहयोग कार्यक्रम के लिए संरक्षक उदयराम थवाईत, कोर कमेटी के चेयरमैन सुभाष त्रिपाठी, वरिष्ठ सदस्य रमेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विनय पांडेय, प्रेम नारायण मौर्य, प्रवीण त्रिपाठी, हरेराम तिवारी, गणेश अग्रवाल, सुनील नामदेव, नंदकुमार पटेल, हेमंत, प्रभात साहू, नरेंद्र कश्यप, आलोक पांडेय, शेषचरण गुप्ता, हीरा मोटवानी, चूड़ामणि साहू, मोहसिन खान, संतोष साहू, शमशाद अहमद, सत्यजीत घोष, अमित शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, अमित पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, दीपेश अग्रवाल, कमल शर्मा, भीमसेन तिवारी, संतोष मेहर, नितिन सिन्हा, साकेत पांडेय, शशि यादव, भूपेंद्र राजपूत,हेमसागर श्रीवास, प्रमोद यादव, प्रतीक मिश्रा, विपिन राय, हर्ष अग्रवाल, अक्षय कुमार, राजा खान, निलेश मिश्रा, टिल्लू शर्मा, कृष्णा मिश्रा, विजयंत खेडुलकर, नरेंद्र चौबे, प्रकाश थवाईत, प्रशांत तिवारी, विकास पांडेय, मनीष सिंह, श्रीपाल, संजय साहनी, टिंकू देवांगन, देवेश देवांगन, कौशल अग्रवाल, प्रशांत सिहं, दुर्गा चरण, मोहन नायक, सुभाष मित्तल, संजय शर्मा, विपिन सवन्नी, नीरज शर्मा, विजय डनसेना, दीपक मिश्रा, विष्णु शर्मा, दिनेश जोल्हे, शोभादास मानिकपुरी, गौतम पंडा, उमेश साव, घनश्याम पटेल, उत्तम पटेल, शशि गौंटिया, अशोक बारिक, कैलाश नायक, दिलीप सतपथी, शिव राजपूत, रोहिताश्व बेहरा, श्रीमती सुरजीत कौर, श्रीमती आकांक्षा शर्मा, नवरतन शर्मा, महादेव पडि़हारी आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है और ऐसे अच्छे कार्यक्रम करवाये जाते रहने की जिला प्रेस एसोसिएशन से उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button