प्रतिबंधित सिरप कोडिन फास्फेट के साथ पकड़ा गया आरोपी….

नशीली दवाईयों के अवैध परिवहन पर घरघोड़ा पुलिस की एक और कार्यवाही
RGHNEWS प्रशांत तिवारी एसपी रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा आज एक बार फिर नशीली दवाओं के अवैध परिवहन पर कार्यवाही किया गया है ।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र एसैय्या एवं स्टाफ द्वारा आज दिनांक 10.10.2020 को मुखबिर सूचना पर कोनपारा कोटरीमाल मेन रोड में आरोपी *भौम प्रसाद साहू पिता स्व0 तिहारू राम साहू उम्र 44 वर्ष साकिन कोनपारा* को पैदल एक बोरी में कोडिन फास्फेट एंडट्रीप्रो लाइडिंग हाइड्रोक्लोराइड सिरप लेकर आते हुये पकड़े । जिसके पास से *कुल 75 शीशी (प्रत्येक में 100एमएल) कीमती 9,000 रूपये* का बरामद हुआ है । आरोपी के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में अप.क्र. 236/2020 धारा 21(C) NDPS Act. की कार्यवाही की गई है ।
इसके पूर्व घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम *भेंगारी मेन रोड अण्डा फेक्ट्री के सामने* एक आरोपी से *प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम टेबलेट की गोली 0.5mg तीन डिब्बा* जिसमें कुल 2250 नशीली गोली कीमती 5250 रूपये बरामद किया गया था ।



