RGHNEWS ब्रेकिंग:-केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे, 74 साल की उम्र में दिल्ली में निधन...चिराग ने किया भावुक ट्वीट – RGH NEWS
देश

RGHNEWS ब्रेकिंग:-केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे, 74 साल की उम्र में दिल्ली में निधन…चिराग ने किया भावुक ट्वीट

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का  गुरुवार को नई दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. पासवान के बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. पासवान पिछले काफी समय से बीमार थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे. 3 अक्टूबर को देर रात रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन किया गया था. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान 1969 में पहली बार विधायक चुने गए थे. पासवान मोदी कैबिनेट में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे.

5 जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया में जन्मे रामविलास पासवान कोसी कॉलेज और पटना यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1969 में बिहार के डीएसपी के तौर पर चुने गए थे. 1969 में पहली बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से विधायक बनने वाले पासवान राज नारायण और जयप्रकाश नारायण का अनुसरण करते थे. पासवान 1974 में पहली बार लोकदल के महासचिव बनाए गए. वे व्यक्तिगत रूप से राज नारायण, कर्पूरी ठाकुर और सत्येंद्र नारायण सिन्हा जैसे आपातकाल के प्रमुख नेताओं के करीबी थे.

चिराग ने किया भावुक ट्वीट
पिता के निधन के बाद चिराग ने गुरुवार रात 8 बजकर 40 मिनट पर रामविलास पासवान और अपने बचपन की फोटो के साथ एक भावुक ट्वीट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button