स्वास्थ्य
RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर… रायगढ़ में 184 सहित प्रदेश में मिले 1924 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर

RGHMEWS प्रशांत तिवारी रायपुर छत्तीसगढ़ में आज राहत भरी खबर मिली है जी हां आंकड़ा के बात करें तो कई दिनों बाद आज 2000 के नीचे आकर दिखी आज 1924 नये केस आये हैं। अब प्रदेश में कुल पोजेटिव की संख्या 123324 हो गयी है, जबकि 2220 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। छत्तीसगढ़ में 28548 एक्टिव केस रह गए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हुई है।
जिलेवार मरीजों के आंकड़े देखें तो राजधानी में आज 307 नये मरीज मिले हैं, वही दुर्ग में 119, राजनांदगांव में 128, रायगढ़ 184, बिलासपुर 128, कोरबा-जांजगीर में 139-139 मरीज मिले हैं। वहीं बालोद 40, बेमेतरा 20, कवर्धा 36, धमतरी 17, बलौदाबाजार 63, महासमुंद 47, मुंगेली 29, सरगुजा 83, कोरिया 29, सूरजपुर 71, बलरामपुर 33, कोंडागांव 43, दंतेवाड़ा 23, सुकमा 41, कांकेर 26, बीजापुर 57, नारायणपुर 11 मरीज मिले हैं।



