RGHNEWS ब्रेकिंग:-मंत्री अनिला भेड़िया के पति और पूर्व आईजी रविंद्र भेड़िया का निधन; एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे थे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग:-मंत्री अनिला भेड़िया के पति और पूर्व आईजी रविंद्र भेड़िया का निधन; एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे थे

रायपुर  पूर्व IG रविन्द्र भेड़िया नहीं रहे। रविन्द्र भेड़िया सूबे की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति थे। देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। एक सप्ताह पहले ही रविन्द्र भेड़िया कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर लौटे थे। रिटायर होने के बाद वो बालोद क्षेत्र में लगातार सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय थे।

जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले ही में IG पद से रविन्द्र भेड़िया रिटायर हुए थे, उस दौरान उनके चुनाव लड़ने की अटकलें भी लग रही थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, उनके स्थान पर उनकी पत्नी अनिला भेड़िया को कांग्रेस ने डौंडीलोहारा से उम्मीदवार बनाया। अनिला भेड़िया सीट से जीती भी और बाद में मंत्री भी बनाई गई। प्रदेश के कई जिलों के SP रहे रविन्द्र भेड़िया को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे, जानकारी के मुताबिक वो पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। कल वो रायपुर स्थित मंत्री बंगले में परिवार के सभी लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान वो उठकर वाथरूम गए, जहां उन्हें अटैक आ गया और वो बेहोश होकर गिर पड़े।

कांग्रेस से चुनाव लड़ने की लगाई जा रही थीं अटकलें
रविंद्र भेड़िया अपने समय के तेज तर्रार पुलिस अफसरों में गिने जाते थे। रिटायर्ड के बाद से ही समाजसेवा में सक्रिय थे। उनके कांग्रेस से चुनाव लड़ने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि उनकी पत्नी अनिला भेड़िया को टिकट मिला और वे जीतकर प्रदेश सरकार में मंत्री बनीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आईपीएस रविंद्र भेड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button