स्वास्थ्य
RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ में 326 सहित प्रदेश में मिले 2610 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर

जिलेवार आंकड़े को देखें तो राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है। आज भी करोना संक्रमितों की संख्या 308 रही, जो पिछले कई दिनों की तुलना में बेहद कम है। वहीं दुर्ग में 234, राजनांदगांव में 109, बिलासपुर में 149, रायगढ़ में 326, जांजगीर में 174, कोरिया में 104, बस्तर में 123, दंतेवाड़ा में 101 कोरोना के नये मरीज मिले हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का अन्य जिलों में आंकड़ा देखें तो बालोद में 72, बेमेतरा में 57, कबीरधाम में 35, धमतरी में 65, बलौदाबाजार में 44, महासमुंद में 56, गरियाबंद में 24, मुंगेली में 61, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 14, सरगुजा में 49, सूरजपुर में 46, बलरामपुर में 79, जशपुर में 22, कोंडागांव में 39, सुकमा में 45, कांकेर में 70, नारायणपुर में 33 और बीजापुर में 68 नये मरीज मिले हैं।



