उर्दना में महुआ शराब की सूचना पर कोतवाली पुलिस की रेड….अवैध बिक्री के लिये रखी 105 लिटर महुआ शराब जप्त.... – RGH NEWS
अन्य खबर

उर्दना में महुआ शराब की सूचना पर कोतवाली पुलिस की रेड….अवैध बिक्री के लिये रखी 105 लिटर महुआ शराब जप्त….

 

 

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 03.10.2020 को कोतवाली टी.आई. एस.एन. सिंह के नेतृत्व में कोतवाली स्टाफ द्वारा उर्दना बगीचापारा में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे होने की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही में भारी मात्रा में महुआ शराब कोतवाली पुलिस के हाथ आई है ।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि उर्दना में *ईश्वर उरांव पूर्व दल्लू पिता सुकरा उरांव 40 वर्ष निवासी उरदना बगीचा पारा थाना कोतवाली रायगढ़* आंगनबाड़ी के पास अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करता है जिस पर स्टाफ द्वारा छापेमारी किया गया । आरोपी ईश्वर उरांव के पास से टायर ट्यूब, प्लास्टिक के बोतल, जरकिन में रखा हुआ *जुमला 105 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹21,500* जप्त किया गया है । आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34 (2),59 (क) के तहत कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button