छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर दुख व्यक्त किया
रायपुर, 17 अगस्त, 2023
अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Follow Us