भूलकर भी बेवजह घरों से बाहर मत निकलिये,कई जिलों में आज से सबसे सख्त लॉकडाउन हुआ लागू ,देखें कौन कौन सा जिला है इसमें शामिल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भूलकर भी बेवजह घरों से बाहर मत निकलिये,कई जिलों में आज से सबसे सख्त लॉकडाउन हुआ लागू ,देखें कौन कौन सा जिला है इसमें शामिल

रायपुर  राजधानी रायपुर सहित 4 जिलों में लॉकडाउन लागू हो गया है। इस दौरान कहीं भी निकलने और बेवजह घूमने पर पूरी पाबंदी है। राजधानी रायपुर और वीरगांव नगर निगम टोटली लॉकडाउन है, जहां किराना दुकान तक को खोलने की इजाजत नहीं है। राजधानी रायपुर के अलावे सरगुजा, रायगढ़ के सारंगढ़, बलौदाबाजार , वीरगांव नगर निगम में लॉकडाउन प्रभावी हो गया है।

रायपुर जिला प्रशासन की तरफ से ये स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि इस बार लॉकडाउन में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जायेगी। किराना और राशन दुकान तक बंद रहेगी। सिर्फ मेडिकल दुकानों को पूरे दिन खोलने की इजाजत होगी, जबकि दूध, फल, सब्जी और सरकारी पीडीएस की दुकानें सुबह 10 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खोली जा सकेगी। वहीं राजधानी में 3 बजे तक पेट्रोल पंप खोलने की इजाजत दी गयी है।

बेवजह घरों से निकले तो होगी FIR 

प्रशासन ने साफ संकेत दिये हैं कि इस बार का लॉकडाउन सबसे सख्त होगा। हालांकि जिस तरह से किराना दुकान तक को बंद रखा गया है और फल-सब्जी की दुकान को सिर्फ 4 घंटे की इजाजत मिली है, उससे एक बात साफ है कि जिला जिला प्रशासन किसी को भी रियायत देने के मूड में नहीं है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गयी है, वहीं सुबह 10 बजे के बाद किसी को भी घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। पुलिस की टीम से बहस करने और बेवजह घरों से निकलने पर सीधे FIR की कार्रवाई की जायेगी।

एसपी अजय यादव ने भी सख्ती के निर्देश दिये हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अमूमन लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की तरफ से बहसबाजी की शिकायत मिलती है, ऐसा पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button