*✍️कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर पंचायत सचिव बिसाहूराम सिदार निलंबित* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर पंचायत सचिव बिसाहूराम सिदार निलंबित*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़, कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम-नवापारा (पं.) के पंचायत सचिव श्री बिसाहूराम सिदार को कोरोना (कोविड-19) जैसे विशेष गंभीर परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मिली जानकारी अनुसार सचिव श्री सिदार को क्वारेन्टीन सेंटर से एक व्यक्ति को बिना उसकी कोविड रिपोर्ट मिले एवं एसडीएम के अनुमति के बगैर ही जाने देने का मामला सामने आया है। उनके इस कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button